अनिल कपूर की फिल्म सूबेदार का ‘लल्ला’ गीत रिलीज

नई दिल्ली। अनिल कपूर अभिनीत फिल्म सूबेदार के निर्माताओं ने फिल्म का लल्ला गीत जारी किया है। इस गीत को साझा करते हुए उन्होंने एक कड़ा संदेश भी दिया, सूबेदार की ओर से चेतावनी, लल्ला तू हमसे ना भिडिय़ो। सूबेदार 5 मार्च को प्रदर्शित होगी। क्रिकेट के दिग्गज हरभजन सिंह, सह-कलाकार राधिका मदान और शेफाली बग्गा की इस गीत में प्रभावी उपस्थिति है।
देशभक्ति और समकालीन लोकप्रिय संस्कृति का मिश्रण यह गीत एक सैनिक के साहस, गौरव और अटूट भावना को दर्शाता है। इसकी तीव्र लय और प्रभावशाली दृश्यांकन दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ते हैं। इससे पहले सूबेदार के टीजऱ में अनिल कपूर के निभाए पात्र सूबेदार अर्जुन मौर्य की कहानी की झलक दिखाई गई थी। एक सेवानिवृत्त सैनिक जो तेजी से बदलती दुनिया के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहा है। अर्जुन के लिए अपने अतीत से निकलना मुश्किल हो जाता है। वह शांतिपूर्ण जीवन जीने का भरसक प्रयास करता है, लेकिन अपराध, भ्रष्टाचार और अनसुलझे पारिवारिक तनाव उसे वापस संघर्ष की ओर खींच लेते हैं। सुरेश त्रिवेणी की निर्देशित फिल्म सूबेदार का प्रीमियर 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर होगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714