खरड़ में चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन बाइक, 15 मोबाइल और दो चाकू लिए कब्जे में, चार आरोपी अरेस्ट

खरड़
जिला पुलिस कप्तान मोहाली के दिशा निर्देशों पर शरारती तत्वों और राहगीरों से छीना झपटी की घटनओं को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस ने चोरी के तीन बाइकों, एक जुपिटर स्कूटर, 15 मोबाइल फोन, दो चाकू, लोहे की दातर और 24 सौ रुपए की नकदी समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इस सबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी खरड़ कर्ण सिंह संधू ने बताया कि एएसआई चरणजीत सिंह को दिलबाग सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव तारागढ़, थाना किला लाल सिंह, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर हाल वासी मकान नंबर 756, नजदीक खेड़ा मंदिर, गांव व थाना मटौर, सेक्टर-70 मोहाली ने शिकायत दी थी कि वह 27-28 फरवरी की रात को रैपीडो पर चंडीगढ़ से सवारी लेकर जुझार नगर छोडऩे गया था। जब वह सवारी को छोड़ कर वापस बलौंगी की ओर आ रहा था तो एके फार्म के पास दो बाइकों पर सवार चार नौजवानों ने उसके बाइक के आगे अपने दोनों बाइक लगा कर उसे रोक लिया और चाकू दिखा कर उसका मोबाइल और 24 सौ रुपए नगदी छीन ली।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पुलिस ने इस मामले में थाना बलौंगी में विभिन्न धाराओं के अधीन मुकद्मा नंबर 64 तारी, 28 फरवरी दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाही करते हुये उसी दिन 28 फरवरी को आरोपी प्रिंस यादव, पुशपिंदर सिंह, हैप्पी कुमार, सुनाम तथा अंश कुमार को गिरफतार करके आरोपियों से शिकायतकर्ता से छीना गया मोबाइल, 24 सौ रुपए नकदी और घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल किये गए दोनों बाइक बरामद कर लिए। पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन के लिए पुलिस रिमांड में लेकर की गई पूछताछ के दौरान आरोपियों में घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू, एक चोरीशुदा बाइक, एक चोरीशुदा जुनिटर स्कूटर, 14 मोबाइल फोन, एक अन्य चाकू तथा एक लोहे का दातर बरामद किया।