पंजाब

फायरिंग के दो आरोपी दबोचे, डाक्टर के घर पर बरसाईं थीं गोलियां; दो पिस्टल, छह राउंड बरामद

जालंधर

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बीते दिनों संतोखपुरा मोहल्ले में डाक्टर के घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से हथियार, मोटरसाइकिल और घटना के दौरान पहने हुए कपड़े बरामद किए गए हैं। इन आरोपियों के खिलाफ केस नंबर 55 तारीख 28.02.2026 धारा 125, 109 आम्र्स एक्ट तहत थाना डिवीजन नंबर-8 दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

सीपी ने बताया कि 28.02.2026 को करीब 1:40 बजे मोहल्ला संतोखपुरा में सरकारी जानवरों के डाक्टर यशपाल के घर के बाहर खड़ी कार और घर के गेट पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाई गईं, जिस पर कमिश्नरेट पुलिस ने डा. यशपाल के बयान पर तुरंत कार्रवाई करते हुए केस नंबर 55 तारीख 28.02.2026 ए/पी 125, 109 बीएनएस और 25 आम्र्स एक्ट तहत थाना डिवीजन नंबर- 8 कमिश्नरेट जालंधर दर्ज करके जांच शुरू की गई।  मामले की जांच करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपी जगजीत सिंह निवासी गांव बडाला जोहल, थाना जंडियाला गुरु, अमृतसर और लवप्रीत सिंह निवासी गांव बडाला जोहल, थाना जंडियाला गुरु, अमृतसर को 03.03.2026 को जंडियाला गुरु, अमृतसर से गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान आरोपियों के पास से दो पिस्तौल एक 30 और एक 32 बोर, मैगजीन, 5 राउंड 32 बोर, 1 राउंड 30 बोर, 1 मैगज़ीन 30 बोर, एक घटना में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button