खेल

भारत में होगी विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, भुवनेश्वर में आयोजन तय, पहली बार मिला मौका

नई दिल्ली

पोलैंड में गुरुवार को विश्व एथलेटिक्स परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में भारत को प्रतिष्ठित विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी के अधिकार सौंपे गए, जिसका आयोजन भुवनेश्वर में किया जाएगा। यह पहली बार है जब भारत किसी प्रमुख विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। यह फैसला पोलैंड के तोरून में 2025 विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू होने से ठीक एक दिन पहले अंतरराष्ट्रीय संस्था की बैठक में लिया गया। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने इस साल की शुरुआत में विश्व इंडोर चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने पोलैंड से पीटीआई को बताया कि भारत को साल 2028 के लिए विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपी गई है। जनवरी में विश्व एथलेटिक्स की दो सदस्यीय टीम ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम परिसर में बनी अत्याधुनिक इंडोर सुविधा का दौरा किया था।
सुमारिवाला विश्व एथलेटिक्स परिषद के सदस्य और एएफआई के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उनके साथ ओडिशा सरकार के अधिकारी भी पोलैंड के शहर गए थे। एएफआई के अध्यक्ष बहादुर सिंह सागू ने कहा कि यह घटनाक्रम अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय एथलेटिक्स के बढ़ते कद का संकेत है। उन्होंने कहा कि भारत को 2028 विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप मिलना भारतीय एथलेटिक्स के बढ़ते कद का प्रतीक है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भी 2028 विश्व इंडोर चैंपियनशिप की मेजबानी करने में दिलचस्पी दिखाई थी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button