चंडीगढ़, 20 मार्च:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार ठोस और जनहितैषी कदम उठाए जा रहे हैं, जो उनके जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक महिलाओं के मुफ्त बस सफर के लिए लगभग 2042 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें वर्ष 2022-23 के दौरान 495 करोड़, 2023-24 में 497.50 करोड़, 2024-25 में 450 करोड़ और 2025-26 में 600 करोड़ रुपये शामिल हैं।
उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत हर महीने लगभग 1 करोड़ 20 लाख मुफ्त बस यात्राओं का लाभ पूरे पंजाब की महिलाएं उठा रही हैं, जो इस योजना की लोकप्रियता और प्रभावशीलता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
सामाजिक सुरक्षा मंत्री ने कहा कि यह सुविधा केवल मुफ्त सफर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के जीवन में स्वतंत्रता और आत्मविश्वास की नई लहर लेकर आई है। अब महिलाएं बिना किसी आर्थिक चिंता के शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं तक आसानी से पहुंच बना रही हैं, जिससे वे अधिक आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही एक प्रगतिशील समाज की आधारशिला है और पंजाब सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी महिलाओं के कल्याण के लिए और अधिक प्रभावशाली एवं जनहितैषी पहलें जारी रहेंगी।