पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज यहां पंजाब सरकार द्वारा राज्य में सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत विभाग द्वारा चल रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित वित्तीय और भौतिक लक्ष्यों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मीटिंग के दौरान कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सड़क निर्माण से संबंधित निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में हासिल किया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि 30 जून 2026 से पहले सड़क निर्माण से संबंधित सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।
उन्होंने बताया कि बुनियादी ढांचे के कार्यों के लिए आवश्यक धन की कोई कमी नहीं है और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरी गति से पूरे किए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में चल रही स्थिति के कारण बिटुमिन (लुक) की कुछ कमी उत्पन्न हो रही है, लेकिन विभाग के अधिकारियों द्वारा इस समस्या से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने आगे बताया कि बठिंडा रिफाइनरी से लुक की उपलब्धता में आई बाधा को दूर करने के लिए विभाग ने पानीपत, मथुरा रिफाइनरी तथा अन्य स्रोतों से लुक की आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रबंध किए हैं।
बैठक में विशेष सचिव लोक निर्माण श्रीमती हरगुनजीत कौर, संयुक्त सचिव श्री अमरबीर सिद्धू, इंजीनियर-इन-चीफ श्री गगनदीप सिंह, मुख्य अभियंता श्री अनिल गुप्ता सहित सभी निगरान एवं कार्यकारी अभियंता उपस्थित थे।