आ गया बारिश का अलर्ट; चंडीगढ़-पंजाब और हरियाणा में लोगों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ ओले भी गिर सकते
आ गया बारिश का अलर्ट; चंडीगढ़-पंजाब और हरियाणा में लोगों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ ओले भी गिर सकते

IMD Weather Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी और गर्म लू के थपेड़ों ने लोगों को त्रस्त कर रखा है। वहीं 25 मई से नौतपा शुरू होते ही गर्मी का पारा और चढ़ गया है। इस बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ के लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग की मानें तो 29 मई से तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल मौसम विभाग ने मौसम के करवट लेने और तेज हवा के साथ बारिश होने की जानकारी दी है। बारिश के साथ ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
2 दिन सीवियर हीटवेव का अलर्ट
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मौसम विभाग ने बताया कि 27 और 28 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हीट वेव से लेकर बहुत ज़्यादा हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। यानि सीवियर हीटवेव (भीषण लू) का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 28 मई रात से मौसम में बदलाव की संभावना है और 28 से 31 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। साथ ही कई जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।
42 डिग्री तापमान में तप रहा चंडीगढ़
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में पिछले करीब 10 दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कहीं-कहीं तापमान 45 डिग्री को भी पार कर गया है। वहीं चंडीगढ़ इस समय 42 डिग्री तापमान में तप रहा है। भयंकर तेज धूप के साथ गर्म सूखी हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने 19 मई को हेल्थ एडवाइजरी भी जारी की थी। जिसमें लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच सीधे धूप के संपर्क में आने से सावधान रहने को कहा गया था क्योंकि वह गर्मी और लू से हीट स्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं। साथ ही लोगों को यह भी बताया गया कि उन्हें किस तरह का खाना-पीना लेना है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
चंडीगढ़ में मानसून कब आएगा?
चंडीगढ़ में जून के लास्ट सप्ताह में मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू होने की संभावना है। हालांकि इससे पहले, जून के तीसरे सप्ताह तक प्री-मानसून बौछारें पड़ने की उम्मीद है। शुरुआती जून और बीच में गर्मी और उमस के साथ छुटपुट गरज के साथ बारिश के छींटे पड़ सकते हैं। बता दें कि केवल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ ही भीषण गर्मी में नहीं जल रहा बल्कि इसी तरह उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में भी लोग गर्मी से त्राहि-त्राहि बोल रहे हैं। यूपी के कई हिस्सों में तो पारा 45 डिग्री को पार कर गया है। यहाँ बांदा में तापमान 47.6 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं राजधानी दिल्ली भी गर्मी में उबल रही है।