आज की ख़बरहरियाणा

हर्बल गार्डन की स्थापना से विद्यार्थियों में विकसित होगी प्रकृति संरक्षण की भावनाः डॉ. ममता सचदेवा

कुरुक्षेत्र, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी सीनियर सैकेंडरी मॉडल स्कूल (यूएसएसएमएस) में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद, मैत्रेयी शाखा के सहयोग से यूएसएसएमएस में प्रस्तावित हर्बल गार्डन की स्थापना हेतु अनेक औषधीय पौधों का रोपण किया गया।
डॉ. ममता सचदेवा, अध्यक्षा, मैत्रेयी शाखा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित रहने वाला विषय नहीं है, बल्कि यह हमारी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर्बल गार्डन की स्थापना न केवल परिसर की हरियाली को बढ़ावा देगी, बल्कि विद्यार्थियों को औषधीय पौधों के महत्व, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति भी जागरूक बनाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
समर कैंप में भाग ले रहे विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. सुनीता दलाल, प्रो. अनीता भटनागर, प्रो. नीलम ढांडा, डॉ. मीनाक्षी सुहाग तथा मैडम सुनीता सिवाच ने विद्यार्थियों के साथ पर्यावरणीय चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button