आज की ख़बरहरियाणा

केयू आईआईएचएस में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह, 5387 आवेदन प्राप्त

कुरुक्षेत्र, 7 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज़ (आईआईएचएस) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्राचार्या प्रो. रीटा ने बताया कि संस्थान के विभिन्न स्नातक एवं एकीकृत पाठ्यक्रमों के लिए अब तक कुल 5387 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो विद्यार्थियों के बीच आईआईएचएस की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
प्रो. रीटा ने बताया कि बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) सर्वाधिक लोकप्रिय पाठ्यक्रम रहा, जिसके लिए 1118 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके बाद बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम) के लिए 511, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) के लिए 456 तथा बीसीए (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के लिए 429 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विज्ञान संकाय के पाठ्यक्रमों में बैचलर ऑफ लाइफ साइंस (मेडिकल) के लिए 361, बैचलर ऑफ फिजिकल साइंस (नॉन-मेडिकल) के लिए 325 तथा बी.एससी. कंप्यूटर साइंस ऑनर्स के लिए 219 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं अंग्रेजी ऑनर्स के लिए 184, जूलॉजी ऑनर्स के लिए 167, केमिस्ट्री ऑनर्स के लिए 151, मैथमेटिक्स ऑनर्स के लिए 142 तथा फिजिक्स ऑनर्स के लिए 139 आवेदन दर्ज किए गए हैं।
प्रो. रीटा ने बताया कि व्यावसायिक एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में भी विद्यार्थियों ने विशेष रुचि दिखाई है। बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट के लिए 137, बीएससी रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन(एईडीपी) के लिए 115 तथा बैचलर ऑफ वोकेशन इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी(एईडीपी) के लिए 112 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विषयों में इतिहास ऑनर्स के लिए 130, मनोविज्ञान ऑनर्स के लिए 109, अर्थशास्त्र ऑनर्स के लिए 96, हिंदी ऑनर्स के लिए 74 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त 5 वर्षीय एकीकृत एमएससी. बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम के लिए 101 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की संख्या से स्पष्ट है कि विद्यार्थियों का रुझान पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, कंप्यूटर साइंस और अन्य रोजगारपरक कार्यक्रमों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आईआईएचएस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के कारण विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की गई है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button