आज की ख़बरहरियाणा

विश्वास फाउंडेशन की पौष्टिक आहार से टीबी के खिलाफ जंग

पंचकुला 11 जून 2026। विश्वास फाउंडेशन सामाजिक व धार्मिक संस्था ने क्षय रोग टीबी के उन्मूलन के लिए एक सराहनीय और व्यावहारिक कदम उठाया है। संस्था के संस्थापक गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से, विश्वास फाउंडेशन केवल आध्यात्मिक चेतना ही नहीं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य सुधार में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था का मानना है कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को केवल दवाइयों से नहीं, बल्कि कम्युनिटी सपोर्ट और सही पोषण से ही जड़ से खत्म किया जा सकता है।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि मरीजों को रोजाना सुबह-शाम 15-15 मिनट मेडिटेशन ध्यान व योगाभ्यास करने की सलाह दी जाती है, जिससे मानसिक तनाव कम हो और फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़े। समाज में टीबी मरीजों के प्रति भेदभाव और हीन भावना को खत्म कर उन्हें प्यार और सामाजिक संबल देना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूती देते हुए, विश्वास फाउंडेशन लगातार टीबी ग्रस्त मरीजों को गोद ले रहा है। संस्था द्वारा स्टेट टीबी ऑफिसर राजेश राजू, सीएमओ मुक्ता कुमार व डिटीओ संदीप छाबड़ा की अध्यक्षता में पंचकुला के जरूरतमंद मरीजों को हर महीने प्रोटीनयुक्त पौष्टिक आहार किट मुफ्त वितरित की जाती हैं। संस्था की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास के नेतृत्व में इस अभियान को निरंतर चलाया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में फाउंडेशन के सेवादार व अनुयायी भी अपना विशेष योगदान दे रहे हैं। संस्था द्वारा 2022 से मरीजों को डाइट देनी शुरू की गई थी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पैक्ड किट में मरीजों के लिए 1 किलो सोया दाल, 1 किलो सोया आटा, 500 ग्राम सोयाबीन बड़ी, 500 ग्राम भूना चना, 500 ग्राम गुड़ व 1 डिब्बा प्रोटीन पाउडर होता है। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से रणधीर सिंह, सतीश गुप्ता व टीबी विभाग से सतीश वत्स मौजूद रहे

विश्वास फाउंडेशन का यह कम्युनिटी सपोर्ट कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग और समाज के बीच एक मजबूत सेतु का काम कर रहा है। सही समय पर प्रोटीनयुक्त आहार और नैतिक समर्थन मिलने से मरीजों की रिकवरी तेज हो रही है, जो देश को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button