बी के एम विश्वास स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रीन डे
बीकेएम विश्वास स्कूल में किंडरगार्टन, जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ ग्रीन डे मनाया गया
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पेड़ों और पौधों के महत्व से अवगत कराया गया। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि पेड़-पौधे हमें शुद्ध वायु, फल, फूल तथा जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर बच्चों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया तथा पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया
विद्यालय की निदेशक साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी की भावना बचपन से ही विकसित की जानी चाहिए। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजु बाला ने बताया कि ऐसे गतिविधि-आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को पौधों के महत्व एवं उनके संरक्षण के बारे में जानकारी दी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714