आज की ख़बरहरियाणा

विश्वास फाउंडेशन ने सिविल अस्पताल पंचकूला में बांटे व रोपे 500 पौधे

पंचकूला, 22 जुलाई 2026। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से विश्वास फाउंडेशन, पंचकूला द्वारा गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से सिविल अस्पताल, सेक्टर-6 पंचकूला में विशेष पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में पौधे रोपे गए तथा स्वास्थ्य जांच एवं उपचार करवाने आए मरीजों और उनके परिजनों को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए।

अभियान के अंतर्गत कुल 500 औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधे उपलब्ध करवाए गए। इनमें से 150 पौधे पंचकूला जिले की अन्य सरकारी डिस्पेंसरियों को भी प्रदान किए गए, ताकि वहां भी पौधारोपण किया जा सके और स्वास्थ्य केंद्रों के वातावरण को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाया जा सके।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

यह कार्यक्रम सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। पौधारोपण एवं पौधा वितरण का कार्य पीएमओ डॉ. आर.एस. चौहान तथा डिप्टी एमएस डॉ. पायल पुरी की देखरेख में संपन्न हुआ। अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास, ऋषि मोहित विश्वास, रणधीर सिंह, श्याम सुंदर साहनी, सविता साहनी, मदन नागपाल, सुजाता नागपाल, सतीश गुप्ता व सत्य भूषण खुराना ने उत्साहपूर्वक पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को पौधे वितरित करने का उद्देश्य उन्हें स्वास्थ्य के साथ-साथ स्वच्छ और हरित वातावरण के महत्व से भी जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना सेवा का एक पवित्र कार्य है, लेकिन उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनाना उससे भी बड़ी जिम्मेदारी है। विश्वास फाउंडेशन भविष्य में भी अस्पतालों, डिस्पेंसरियों, सार्वजनिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों में पौधारोपण एवं पौधा वितरण अभियान निरंतर चलाता रहेगा।

सिविल अस्पताल में चेकअप करवाने आए मरीजों को पौधे सौंपते हुए उन्हें अपने घर, आसपास के पार्क अथवा किसी सुरक्षित स्थान पर लगाने और पौधे के पेड़ बनने तक नियमित रूप से उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। पौधे प्राप्त करने वाले मरीजों और उनके परिजनों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

विश्वास फाउंडेशन के संयुक्त सचिव ऋषि सरल विश्वास ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण का होना अत्यंत आवश्यक है। पेड़-पौधे न केवल वायु को शुद्ध करते हैं, बल्कि बढ़ते तापमान, प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पौधे लगाना जितना जरूरी है, उससे अधिक आवश्यक पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा करना है।

अस्पताल प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण के इस सराहनीय प्रयास के लिए विश्वास फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी सुरक्षा करने और दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button