आज की ख़बरहरियाणा

कौशल आधारित शिक्षा से बढ़ रहे रोजगार के अवसरः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

कुरुक्षेत्र, 22 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में जी लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, करनाल द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्लेसमेंट अभियान में बी.फार्मेसी एवं एम.फार्मेसी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 85 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 30 विद्यार्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को 2 लाख से 5 लाख वार्षिक पैकेज प्रदान किए जाएगा।
कुलगुरु प्रो. (डॉ.) सोमनाथ सचदेवा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, संस्थान की गुणवत्ता तथा विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
संस्थान के डीन प्रो. (डॉ.) जितेंद्र शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी लगन, संकाय सदस्यों के समर्पण और संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। वहीं संस्थान की निदेशिका प्रो. नीरा राघव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम संस्थान की उद्योगोन्मुख शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का प्रतिफल है।
निदेशिका प्रो. नीरा राघव ने प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. राकेश पाहवा एवं डॉ. गुरविंदर सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी। संस्थान परिवार ने प्लेसमेंट प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग देने वाले संकाय सदस्यों, कंपनी प्रतिनिधियों तथा विद्यार्थियों का भी आभार व्यक्त किया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button