चंडीगढ़, 22 जुलाई
पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब भवन में आयोजित बैठक के दौरान पंजाब भर में सड़क विकास कार्यों की प्रगति का जायज़ा लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर यातायात नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में 45000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण एवं नवीनीकरण के कार्य करवाए जा रहे हैं। बैठक के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राज्य मार्गों एवं लिंक सड़कों से संबंधित चल रहे कार्यों की क्षेत्र एवं मंडल-वार स्थिति का मूल्यांकन किया।
निर्धारित समय में कार्यों को पूरा करने पर ज़ोर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानसून सीज़न के दौरान विभाग के अधीन आने वाली सड़कों का निरंतर निरीक्षण करके आवागमन निर्विघ्न जारी रखा जाए। मानसून मौसम में जब लुक के कार्य नहीं चल सकते, डब्ल्यू.बी.एम. सड़कों की रोलिंग करके वर्षा के बाद लुक के कार्यों के लिए तैयार करने की भी सीख दी गई। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को प्रगति की दैनिक आधार पर निगरानी करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी कार्य समय-सीमा से न चूके।
गुणवत्ता नियंत्रण पर ज़ोर देते हुए लोक निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को अच्छी गुणवत्ता के कार्य करवाने को सुनिश्चित करने की सरकार की नीति के बारे में अवगत कराया ताकि जनता का पैसा किसी भी रूप में बर्बाद न हो। उन्होंने आगे निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा हर स्तर पर निरंतर जाँच और निरीक्षण किया जाए ताकि ज़मीनी स्तर पर उच्च मानकों को सख्ती से बनाए रखा जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे हर चरण पर आवश्यक साइन बोर्ड, लेन मार्किंग और गुणवत्ता नियंत्रण मापदंडों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कैबिनेट मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि फंडों से संबंधित बकाया मांगों को तुरंत दर्ज करके भुगतान किए जाएं ताकि कार्यों की प्रगति में कोई देरी न हो।