सैराब में दिखेगी कृष्णा कौल और मदिराक्षी मुंडले की रोमांटिक जोड़ी

मुंबई। टेलीविजन अभिनेता कृष्णा कौल स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक सैराब में अभिनेत्री मदिराक्षी मुंडले के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगे। निर्माताओं को उम्मीद है कि दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को आकर्षित करेगी। सैराब ने अपने प्रसारण की शुरुआत से ही इशान और नयनिका की भावनात्मक प्रेम कहानी के माध्यम से दर्शकों के बीच पहचान बनाई है।
शो की कहानी, रोमांस और कलाकारों के अभिनय को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है। शो से जुडऩे पर खुशी व्यक्त करते हुए कृष्णा कौल ने कहा कि वह सैराब परिवार का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने इस शो को अब तक जिस तरह का प्यार दिया है, वह शानदार है। कृष्णा ने मदिराक्षी मुंडले की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन कलाकार हैं और उनके साथ काम करने को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों मिलकर दर्शकों के लिए कई यादगार पल रचेंगे। कृष्णा ने कहा कि उनके किरदार में कई परतें हैं और दर्शकों को कहानी में रोमांस, ड्रामा तथा कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे। उन्होंने सैराब को अपने अभिनय सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी बताया। सैराब का प्रसारण प्रतिदिन शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर किया जाता है। दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714