आज की ख़बरपंजाब

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

चंडीगढ़/अमृतसर, 22 अक्टूबर:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई), अमृतसर ने चार व्यक्तियों को 10 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान हरगोबिंद एवेन्यू निवासी सुखराज सिंह, खंडवाला निवासी अजीतपाल सिंह उर्फ मोटा, जवाहर नगर निवासी अनमोलप्रीत सिंह और गांव चोगावां निवासी रॉबिन गिल के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी अमृतसर जिले से संबंधित हैं। मादक पदार्थों की बरामदगी के अलावा, पुलिस टीमों ने उनकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और काले रंग का होंडा एक्टिवा स्कूटर भी जब्त किया है, जिनका इस्तेमाल हेरोइन की खेप ले जाने के लिए किया जा रहा था।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों के साथ मिलकर काम कर रहे थे और मादक पदार्थों की खेप प्राप्त करने के बाद उन्हें राज्य में आगे पहुंचाते थे।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सीआई अमृतसर की टीम को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि विदेश में बैठे अपने हैंडलर के निर्देशों पर उसके साथी सुखराज सिंह, अजीतपाल सिंह उर्फ मोटा, अनमोलप्रीत सिंह और रॉबिन गिल ने हेरोइन की एक बड़ी खेप प्राप्त की है और वे इसे आगे किसी अन्य पार्टी तक पहुंचाने वाले हैं। पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव घनूपुर काले में डेरा बाबा दर्शन सिंह के निकट इन चारों संदिग्ध व्यक्तियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर पर जा रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले से जुड़े आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है, ताकि इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा सके और सीमा पार से संचालित नशा तस्करी के व्यापक नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस संबंध में पुलिस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत दिनांक 22-10-2026 को एफआईआर नंबर 67 दर्ज की गई है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button