पंजाब

पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर:

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, मतदाताओं की सुविधा के लिए पंजाब राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर, 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। यह जानकारी पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने आज यहां साझा की।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ये शिविर मतदाताओं की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं, ताकि वे ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एस.आई.आर.), 2026 के तहत 12 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में अपने नाम की जांच करने के साथ-साथ नए पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकें और मतदाता विवरण में संशोधन करवा सकें।

श्रीमती मित्रा ने बताया कि आगामी ‘विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण’ (एस.एस.आर.) के तहत नए पंजीकरण के लिए पात्रता तिथि 1 जनवरी, 2027 होगी। कोई भी नागरिक, जो इस तिथि को या इससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहा है, वह ‘फॉर्म नंबर 6’ भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकता है।

आगामी एस.एस.आर. (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) के कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए श्रीमती मित्रा ने बताया कि 1 जनवरी, 2027 को पात्रता तिथि मानकर पूरे राज्य में यह प्रक्रिया चलाई जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार, 12 नवंबर, 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इस संबंध में दावे और आपत्तियां दर्ज करवाने की अवधि 12 नवंबर, 2026 से 11 दिसंबर, 2026 तक होगी तथा अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी, 2027 को प्रकाशित की जाएगी।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे निर्वाचन संबंधी सेवाएं प्राप्त करने और अंतिम मतदाता सूची में अपने नाम तथा विवरणों की पुष्टि करने के लिए इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से अपील की कि वे शिविर के दौरान अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर जाएं और अपना वोट बनवाएं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button