राजनीति

MP के मुलताई जिले में रेस्टोरेंट के टांके में मिला युवक का शव

MP के मुलताई जिले में तीन दिन से लापता एक युवक का शव एक रेस्टोरेंट के टांके में पड़ा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि मुलताई के रामनगर निवासी सुनील लोखंडे (41) की गुमशुदगी उसकी पत्नी प्रियंका ने दर्ज करवाई थी। प्रियंका ने बताया था कि वह 30 तारीख को घर से रेस्टोरेंट में पैसे मांगने का कहकर निकले थे। तब से वह घर नहीं आए।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को उनका शव रेस्टोरेंट के टांके में मिला है। नगर के पुलिस थाने के ठीक सामने स्थित कृष्णा रेस्टोरेंट में सुनील ने रेत चढ़ाने का काम किया गया था। 3 दिनों से लापता था। सब दूर खोजने के बाद भी जब सुनील का कुछ पता नहीं चला तो उसकी पत्नी प्रियंका ने मुलताई पुलिस मामले में शिकायत की और गुमशुदगी दर्ज करवाई गई।

आज जब रेस्टोरेंट के टांके से बदबू आने लगी तो टांके को खोलकर देखा गया। उसमें सुनील का शव पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें ...  राजौरी आतंकी हमले में हिरासत में लिए गए 18 लोगों में महिलाएं भी शामिल मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button