आज की ख़बरपंजाब

ए.आई. आधारित साईबर- फिजिकल सिस्टम (सी.पी.एस.) लैब की जायेगी स्थापित

चंडीगढ़, 28 जुलाईः

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नौजवानों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के लिए किये जा रहे यत्नों के अंतर्गत एक अहम कदम उठाते हुये सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज अमृतसर और आई.आई.टी. रूपनगर के दरमियान आज एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किये गए।

इसके एम.ओ.यू के अंतर्गत सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज अमृतसर में ए. आई. आधारित साईबर-फिजिकल सिस्टम (सीपीऐस) लैब की स्थापना की जायेगी। इस समागम की अध्यक्षता पंजाब के लोक निर्माण और बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा की गई।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि पंजाब सरकार तकनीकी शिक्षा के ढांचे को मज़बूत करने और नौजवानों को भविष्य के कौशल के साथ लैस करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

यह लैब विद्यार्थियों और अध्यापकों को नयी प्रौद्यौगिकी में अनुसंधान सहयोग, तकनीकी सहायता और प्रयोगात्मक प्रशिक्षण प्रदान करने में मदद करेगी। यह लैब अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी शिक्षा में सहयोग और उद्योग की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुये कौशल आधारित शिक्षा मॉड्यूलों की तैयारी करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

इस समझौते पर सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज अमृतसर के प्रिंसिपल स. दविन्दर सिंह भट्टी और आई.आई.टी. रूपनगर के अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर किये गए

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button