Air India ने 6 साल बाद रोम के लिए शुरू की उड़ान

नई दिल्ली। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने छह साल के अंतराल के बाद इटली की राजधानी रोम के लिए उड़ान की शुरुआत की है। एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई123 बुधवार को दिल्ली से रोम के फिउमिचिनो हवाई अड्डे के रवाना हुई। यह नॉन स्टॉप उड़ान सप्ताह में चार बार है। रोम यूरोप की मुख्य भूमि में एयर इंडिया का आठवां और मिलान के बाद इटली का दूसरा गंतव्य बन गया है। एम्स्टर्डम, कोपेनहेगन, फ्रैंकफर्ट, मिलान, पेरिस, वियना और ज्यूरिख के लिए उसकी नॉन स्टॉप सेवाएं पहले से हैं।
रोम में भारतीय दूतावास के गणमान्य व्यक्तियों और फिउमिचिनो हवाई अड्डे के अधिकारियों और एयर इंडिया के कर्मचारियों ने उड़ान का स्वागत किया। उन्होंने रोम से प्रस्थान करने वाली उड़ान का उद्घाटन भी किया, जो गुरुवार सुबह 10:29 बजे दिल्ली पहुंची। एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी निपुण अग्रवाल ने कहा कि भारत और यूरोप के बीच यात्रा की मांग अवकाश और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक समानताएं हैं और बढ़ते व्यापार, वाणिज्य और लोगों के बीच संबंध इस मांग को और मजबूत कर रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इटली व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार बना हुआ है। वर्ष 2025 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 14 अरब डॉलर से अधिक हो गया। इटली में दो लाख से अधिक भारतीय मूल के लोग रहते हैं जो दोनों देशों के बीच यात्रा की बढ़ती मांग में योगदान दे रहे हैं। एयरोपोर्टी दी रोमा के मुख्य विमानन अधिकारी इवान बास्साटो ने कहा, “हम रोम में एयर इंडिया के आगमन का स्वागत करते हैं। दिल्ली के लिए यह नयी सीधी उड़ान हमारी सेवाओं को बेहतर बनाती है और इटली तथा भारत के बीच बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करती है।
यह उड़ान सप्ताह में चार दिन – सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार – को उपलब्ध होगी। एयरलाइंस इस मार्ग पर बी787-8 विमान का परिचालन कर रही है। इस विमान में बिजनेस क्लास में 18 पूरी तरह फ्लैट बेड और इकोनॉमी क्लास में 241 सीटें हैं।