चंडीगढ़, 5 मार्च:
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच दुबई से लौटे लोगों ने पंजाब सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने संकट के समय संपर्क कर उन्हें परिवार के सदस्यों जैसा महसूस कराया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पंजाब सरकार की ओर से शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में पश्चिम एशिया से लौटने वाले लोगों की सहायता के लिए एक विशेष हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।
आज यहां चेयरमैन पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया और राज्य की एन आर आई मामलों की विशेष सचिव अमनदीप कौर ने बठिंडा की प्रिंसिपल नीरू गर्ग, उनके परिवार तथा अन्य लौटे यात्रियों का स्वागत किया।
दुबई और अन्य मध्य-पूर्व/पश्चिम एशियाई देशों में फंसे लोगों की सहायता के लिए पंजाब सरकार के एनआरआई विंग ने 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2260042, 0172-2260043 तथा व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर +91 94787 79112 जारी किए गए हैं। दुबई से लौटे लोगों ने कहा कि इन नंबरों के जरिए उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे इस माहौल में सरकार उनके साथ परिवार की तरह खड़ी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पश्चिम एशिया संकट के दौरान विदेशों में फंसे भारतीयों और पंजाबियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
एनआरआई मामलों की विशेष सचिव अमनदीप कौर ने बताया कि राज्य सरकार भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि वहां फंसे भारतीयों और पंजाबियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
बठिंडा के परिवार की सदस्य नीरू गर्ग, जिन्होंने सुरक्षित वापसी के लिए सहायता की अपील की थी, ने विशेष रूप से पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर संकट संदेश मिलने के बाद मंत्री ने स्वयं फोन कर परिवार से संपर्क किया और सुरक्षित वापसी के लिए पूरा सहयोग दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पश्चिम एशिया संकट में फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए और उनकी देखभाल सुनिश्चित की।
मुंबई से कनेक्टिंग फ्लाइट के माध्यम से दुबई से एस.ए.एस. नगर पहुंचे सभी यात्रियों ने कहा कि वे अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पंजाब सरकार के प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद करते हैं।