हरियाणा

अमृत काल हरियाणा में आपातकाल से कम नहीं : चित्रा सरवारा

अंबाला/चंडीगढ़, 25 सितंबर। आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने सोमवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले दिनों पानीपत में दो डेरों में तीन महिलाओं के साथ जघन्य अपराध किया गया और एक महिला की पीटकर हत्या कर दी गई थी। करनाल में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और सोनीपत में नर्सिंग की छात्रा पर गोलियां बरसाई गई। आज अंबाला में भी टांगरी नदी पर एक शव मिला है, जिसकी धार धार हथियार से हत्या की गई है। इससे पता चलता है कि प्रदेश में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने कहा कि जहां हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन हैं वहीं अब अपराध में भी हरियाणा नंबर वन बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश स्तर के आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा में 3-4 मर्डर प्रतिदिन होते हैं, मर्डर रेट में हरियाण देश में नंबर दो पर है। वहीं एक दिन में 4-5 रेप की घटनाएं हरियाणा में हो रहे हैं। रेप रेट में भी हरियाणा दूसरे स्थान पर है। हरियाणा में प्रतिदिन 10 अपहरण हो रहे हैं, इस मामले में हरियाणा देश में तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा हरियाणा में अनुसूचित जाति के खिलाफ प्रतिदिन 4-5 अपराध हो रहे हैं, जिसमें हरियाणा छठे स्थान पर है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने कहा सोशल प्रोग्रेसिव इंडेक्स और एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि आज के समय में देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश हरियाणा है। हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ 27 प्रतिशत अपराध बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जिस स्वर्णिम काल और अमृत काल का वादा भाजपा सरकार जनता से कर रही है वो अमृत काल हरियाणा में आपातकाल से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा से क्या उम्मीद कर सकती है जब उनके खुद के मंत्री संदीप सिंह पर महिला से यौन उत्पीड़न के आरोप हैं और आज भी वो मंत्री पद पर बरकरार है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से महिला जूनियर कोच को आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा है, उससे पता चलता है कि हरियाणा में बेटियों की कोई इज्जत नहीं है और उनकी असमत की कोई अहमियत नहीं है। आज जूनियर महिला कोच अपनी नौकरी खोने के कगार पर है। उन्होंने कहा आज कल एक और प्रचलित मुद्दा है कि किस तरह से भाजपा के अधिकारी भ्रष्टाचार और ठगी को मामलों को लेकर सूर्खियां बटोर रहे हैं। जिस तरह से मंत्री संदीप सिंह के साथ हुआ उसी तरह से अधिकारियों के पद भी बरकरार रहते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था, लेकिन आज हरियाणा में भाजपा को खुद को बचाना मुश्किल हो गया है। इससे चिंताजनक स्थिति हरियाणा की नहीं हो सकती कि मुख्यमंत्री खुद बोल रहे हैं कि प्रदेश के हर व्यक्ति को वे सुरक्षा नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में न बेटियां सुरक्षित हैं और न व्यापारी, हर वर्ग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने गृहमंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री खट्टर से प्रदेश की जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button