फिरोजपुर, अमृतसर
पंजाब पुलिस ने अमृतसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 करोड़ रुपए से अधिक की हेरोइन के साथ हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ड्रोन के जरिए काले पैकेटों में पैक कर करीब 42.9 किलोग्राम से अधिक हेरोइन भेजी गई थी। इसके अलावा चार हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल और 46 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। यह सारी खेप सीमा पार से ड्रोन के जरिए अमृतसर के गांव ओठियां के पास गिराई गई थी। देर रात कुछ युवक बाइक पर सवार होकर इन पैकेटों को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान गांव में चल रहे सडक़ निर्माण कार्य के कारण वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। संदिग्ध स्थिति पैदा होने पर युवक घबरा गए और बाइक मौके पर छोडक़र फरार हो गए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
स्थानीय लोगों को शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाइक के साथ आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में हेरोइन, हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी अमृतसर ग्रामीण सुहेल कासिम मीर ने बताया कि आरोपियों को काबू करने, अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।
फाजिल्का में हथियार, दो किलो हेरोइन बरामद
निजी संवाददाता — फिरोजपुर
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर फाजिल्का जिला में सीमा पार तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। यह कार्रवाई गुरुवार को की गई, जिसमें भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारुद और मादक पदार्थ बरामद किए गए। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि फरीदकोट पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस इकाई ने बीएसएफ के साथ समन्वय में फाजिल्का के तेजा राहेला गांव के पास इस तस्करी प्रयास को विफल किया। तलाशी के दौरान पुलिस और बीएसएफ को हथियारों और मादक पदार्थों का बड़ा जखीरा हाथ लगा। डीजीपी के मुताबिक एक गफ्फार पिस्तौल, 20 अन्य पिस्तौल, 39 मैगजीन, 310 जिंदा कारतूस, दो बैग और लगभग 2.160 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।