नंगल
पुलिस के लाखों प्रयासों के बावजूद प्रतिबंधित व जानलेवा चाइनीज डोर की ब्रिकी धड़ल्ले से जारी है और लोगों के घायल हो कर अस्पताल पंहुचने का सिलसिला भी जारी है। ताजा मामला में नंगल की एमपी कोठी क्षेत्र से यहां भनुपल्ली निवासी अमृत नामक युवक अपनी बाइक पर सवार होकर अपने छोटे बेटे के साथ गांव छुट्टेवाल जा रहे थे कि अचानक चाइनीज डोर उसकी गर्दन में फंस गई और जैसे ही हाथ से चाइनिज डोर को हटाने का प्रयास किया गया तो उसके हाथ की उंगलियां भी कट गई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सिविल अस्पताल से उसे बीबीएमबी अस्पताल रैफर कर दिया गया, यहां उसकी गर्दन में आधा दर्जन से भी अधिक टांके लगाए गए। घायल युवक अमृत के मामा ने कहा कि उसका भांजा अपने बेटे को गांव छुट्टेवाल छोडऩे बाइक पर जा रहा था कि एमपी कोठी के निकट चाइनीज डोर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी गर्दन में गहरा जख्म हुआ है।