पंजाब

अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, चला प्रशासन का डंडा, अतिक्रमणकारियों में मचा हडक़ंप

डेराबस्सी

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

डेराबस्सी क्षेत्र के आसपास अवैध रूप से विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ गमाड़ा ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया। कॉलोनाइजरों द्वारा नियमों की अनदेखी कर बिना अनुमति के काटी जा रही कॉलोनियों पर यह सख्त कदम उठाया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों में हडक़ंप मच गया। जिला टाउन प्लानर ऑफिसर हरप्रीत सिंह के दिशा निर्देशों के अनुसार यह कार्रवाई डेराबस्सी के आसपास के कई गांवों में की गई। जिन गांवों में गमाड़ा की टीम ने कार्रवाई की उनमें समगोली, बेहड़ा, नींबुआ, सुंडरां, दफ्फरपुर, मोर ठीकरी और पंडवाला शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर कॉलोनाइजरों द्वारा बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के आवासीय और औद्योगिक कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। इस बड़ी कार्रवाई में विभाग की पूरी टीम मौजूद रही, जिसकी अगुवाई शुभकरण सिंह, जेई ने की।

उनके साथ विभाग का सुरक्षा स्टाफ तथा पुलिस विभाग का पर्याप्त बल भी तैनात रहाए ताकि कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। शुभकरण सिंह ने जानकारी देते हुए आम जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की जमीन या प्लॉट खरीदने से पहले यह अवश्य जांच लें कि संबंधित कॉलोनी सक्षम प्राधिकरण से स्वीकृत है या नहीं। अनाधिकृत कॉलोनियों में निवेश करने पर लोगों को भविष्य में कानूनी परेशानियों के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि गमाड़ा का उद्देश्य क्षेत्र में नियोजित विकास को बढ़ावा देना है और अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button