नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ सात एफआईआर दर्ज

डेराबस्सी
नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राज्य स्तरीय अभियान युद्ध नशियां विरुद्ध के तहत जिला एसएएस नगर पुलिस ने लालरू क्षेत्र में एक आदतन नशा तस्कर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। यह अभियान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पुलिस महानिदेशक गौरव यादव की अगआई में पूरे पंजाब में चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी एसएएस नगर हरमंदीप सिंह हंस, आईपीएस और एसपी रूरल मनप्रीत सिंहए पीपीएस के निदेशों पर तथा एसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़, पीपीएस की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार लखन कुमार उर्फ लखन पुत्र टेक चंद, निवासी ढेहा बस्तीए विकास पेट्रोल पंप के नजदीकए लालरू की अवैध रूप से निर्मित संपत्ति पर 20 फरवरी को नगर निगमए लालरू की टीम ने बुलडोजर चलाया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कार्रवाई के दौरान इंस्पेक्टर रणवीर सिंहए एसएचओ लालरू तथा एसआई गुरविंदर सिंहए इंचार्ज पुलिस पोस्ट नाहर सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में भारतीय दंड संहिता आईपीसी एनडीपीएस एक्ट, प्रिवेंशन एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत कुल 7 एफआईआर दर्ज हैं। इनमें नशा तस्करी सहित अन्य आपराधिक मामले शामिल हैं। जिला पुलिस ने दोहराया है कि नशा तस्करों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। युद्ध नशियां विरुद्ध अभियान के तहत पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है।