आज की ख़बरपंजाब

384 उड़न दस्ते, एम.ए.टी.क्यू. ऐप और धारा 144 लागू कर भगवंत मान सरकार द्वारा 8.18 लाख विद्यार्थियों के लिए निष्पक्ष और सुरक्षित बोर्ड परीक्षाएं सुनिश्चित करने के लिए हर व्यवस्था पूर्ण

चंडीगढ़, 18 फरवरी

पंजाब भर में 8.18 लाख से अधिक विद्यार्थी 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं देने जा रहे हैं, जिसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने निष्पक्षता, अनुशासन और नकल के प्रति जीरो टॉलरेंस सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा और निगरानी के लिए व्यापक ढांचागत व्यवस्था की है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा पेपर लीक के जोखिमों को समाप्त करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत, तकनीकी आधारित प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत 384 उड़न दस्तों सहित विशेष टीमें तैनात की गई हैं जो अचानक निरीक्षण करेंगी, प्रश्न पत्रों की रीयल टाइम ट्रैकिंग के लिए एम.ए.टी.क्यू.ऐप पेश की गई है और परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है।

6,792 परीक्षा केंद्र स्थापित करके और 5,600 से अधिक अधिकारियों को तैनात करके पंजाब की शिक्षा प्रणाली निर्विघ्न, भरोसेमंद और सुरक्षित परीक्षाएं सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है, जो शिक्षा में पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विद्यार्थियों को उनकी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए, श्री हरजोत सिंह बैंस ने उन्हें आत्मविश्वास और ईमानदारी से परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, ‘परीक्षाएं अपने ज्ञान की आज़माईश के लिए होती हैं। मैं सभी विद्यार्थियों से अपील करता हूं कि वे निडरता, पूर्ण विश्वास और ईमानदारी से परीक्षाओं में बैठें। आपकी आज की कड़ी मेहनत आपके भविष्य को रोशन करेगी और पंजाब को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाएगी।’

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य भर में 8.18 लाख से अधिक विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाएं देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा राज्य भर में 6792 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 8वीं कक्षा के लिए 2307, 10वीं के लिए 2367 और 12वीं के लिए 2118 परीक्षा केंद्र शामिल हैं। परीक्षाओं की निगरानी करने और जमीनी स्तर पर सुचारू कार्य सुनिश्चित करने के लिए 2,469 सुपरिंटेंडेंट और 3,193 डिप्टी सुपरिंटेंडेंट तैनात किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए 111 विशेष टीमों सहित 384 उड़न दस्ते अचानक निरीक्षण करेंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button