कार-स्कूटी की टक्कर, युवक की मौत, सनौली रोड के पास पेश आया हादसा, पिछे से मारी टक्कर

पानीपत
सनौली रोड पर निंबरी गांव के पास शनिवार शाम अनियंत्रित कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक श्रीकांत (27) की मौत हो गई। श्रीकांत की बबैल रोड पर बुद्धिराजा चौक पर हलवाई की दुकान करते थे। शनिवार शाम को दुकान से घर लौटते समय करीब पांच बजे हादसा हुआ। पुलिस ने श्रीकांत के चाचा भूप सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। निंबरी गांव के भूप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बबैल रोड पर बुद्धिराजा चौक पर मोबाइल रिपेयर की दुकान करते हैं। उन्हीं के पास उनके भतीजे श्रीकांंत की हलवाई की दुकान है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
शनिवार शाम को वह गांव के लिए निकले थे। श्रीकांत अपनी स्कूटी पर सवार था। जैसे ही वह निंबरी गांव के पास सनौली रोड पर एक साबुन फैक्टरी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे श्रीकांत गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को एक निजी वाहन से जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। भूप सिंह की शिकायत पर थाना चांदनीबाग पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कार्रवाई शुरू
पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को एक निजी वाहन से जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। भूप सिंह की शिकायत पर थाना चांदनीबाग पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।