अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकराई कार, 201 कोबरा बटालियन के चार जवान शहीद, एक गंभीर

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 201 कोबरा बटालियन के चार जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी बाईपास के पास हुआ, जहां जवानों से भरी एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जगदलपुर स्थित 201 बटालियन से जवानों को लेकर आ रही एक कार खपरी बाईपास के समीप अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और जवान कार के भीतर फंस गए।
सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर की सहायता से वाहन में फंसे जवानों को बाहर निकाला। दुर्घटना में दो जवानों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य जवानों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक अन्य जवान का उपचार जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714