पंजाब

होशियारपुर में 140 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया जायेगा सी. बी. जी. प्रोजैक्ट

चंडीगढ़, 24 सितम्बरः राज्य में किफ़ायती दरों पर ग्रीन ऊर्जा की उपलब्धता को यकीनी बनाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा होशियारपुर जिले में 140 करोड़ रुपए की लागत के साथ कम्परैस्सड बायो-गैस ( सी. बी. जी.) प्रोजैक्ट स्थापित किया जायेगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस प्रोजैक्ट के बारे जानकारी सांझा करते हुये पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) द्वारा होशियारपुर जिले के गाँव बरोटी में प्रति दिन 20 टन से अधिक सी. बी. जी. क्षमता वाला प्रोजैक्ट अलाट किया है। इस प्रोजैक्ट के दिसंबर 2023 तक चालू होने की संभावना है।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि इस सी. बी. जी. प्लांट के लिए तकरीबन 40 एकड़ ज़मीन रखी गई है और यह प्लांट सालाना लगभग 49,350 मीट्रिक टन खेती अवशेष, उद्योगिक/ म्युंसपल वेस्ट और प्रैस मड्ड की खपत करने के इलावा प्रति दिन 91 टन जैविक खाद भी पैदा करेगा। इस प्रोजैक्ट से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर लगभग 200 व्यक्तियों को रोज़गार भी मिलेगा।

अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का उद्देश्य किसानों के लिए राजस्व का अतिरिक्त स्रोत पैदा करने के साथ-साथ सस्ती ग्रीन ऊर्जा की उपलब्धता, खेती अवशेष, पशूओं के उपले और म्युंसपल ठोस अवशेष के बेहतर प्रयोग को यकीनी बनाना है। यह पहलकदमी जहाँ रोज़गार के मौके पैदा करेगी वहीं इससे राज्य के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने के लिए क्लिक करें हमारे facebook Page पर जुड़ने के लिए क्लिक करें

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button