
चंडीगढ़
चंडीगढ़ में पर्यटन का रुझान बढ़ रहा है और घरेलू पर्यटकों की संख्या इस साल जबरदस्त बढ़ी है। जानकारी अनुसार सिर्फ जून तक ही 5.77 लाख लोग शहर घूमने आए। बर्ड पार्क इस समय सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि 2025 में चंडीगढ़ पुराने सभी पर्यटन रिकॉर्ड तोड़ सकता है। चंडीगढ़ में पर्यटकों की संख्या के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2024 में पूरे साल कुल 10.37 लाख पर्यटक आए थे। जबकि 2025 में सिर्फ छह महीनों में ही 5.97 लाख पर्यटक आ चुके हैं। यानी आधे साल में ही 2024 के कुल आंकड़े का लगभग 58 फीसदी पूरा हो गया है। घरेलू पर्यटकों की बात करें तो 2024 में कुल 998605 लोग आए थे। वहीं, 2025 के पहले छह महीनों में ही 576935 घरेलू पर्यटक आ चुके हैं। इससे साफ है कि इस साल घरेलू पर्यटकों का ग्राफ और ऊपर जाने की संभावना है। विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बेहतर रही है। 2024 में कुल 39058 विदेशी पर्यटक आए थे। जबकि 2025 में जनवरी से जून तक ही 21048 विदेशी पर्यटक पहुंच चुके हैं। मई और जून में इनकी संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मार्च और अप्रैल 2025 ऐसे महीने रहे जब घरेलू और विदेशी दोनों श्रेणी के पर्यटक सबसे ज्यादा आए। जबकि मई-जून में कमी देखी गई। बर्ड पार्क में अब तक कुल 14 लाख 12 हजार 880 लोग आ चुके हैं। 31 मार्च 2023 तक यहां सबसे ज्यादा 5.29 लाख पर्यटक पहुंचे थे। इसके बाद 2023-24 में यह संख्या घटकर 4.19 लाख रह गई। अगले वर्ष 2024-25 में और गिरावट आई और विजिटर्स की संख्या 3.35 लाख तक सिमट गई। मौजूदा साल में एक अप्रैल 2025 से 25 सितंबर 2025 तक केवल 1.28 लाख लोग ही बर्ड पार्क पहुंचे हैं। अगर यही रफ्तार रही तो पूरे साल में कुल विजिटर्स की संख्या करीब अढ़ाई से साढ़े दो लाख तक ही सीमित रह सकती है। इसके अलावा रॉक गार्डन भी अनूठी कलाकृतियों के लिए लोगों को खूब लुभाता है। अगर आप चंडीगढ़ के पर्यटन स्थलों की सैर का मन बना रहे हैं तो घर बैठे ही पूरी जानकारी और ऑनलाइन टिकट प्राप्त कर सकते हैं। चंडीगढ़ पर्यटन विभाग ने पर्यटकों और शहरवासियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ टूरिज्म नामक मोबाइल एप बनाया है। इस एप के जरिए शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी, खुलने और बंद होने का समयए टिकट बुकिंग, पहुंचने का मार्ग और अन्य उपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। एप को गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं, कारोबारियों के धंधे को लगे चार-चांद, व्यापारी खुश।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714