आज की ख़बरचंडीगढ़

चंडीगढ़ नगर निगम को 125 करोड़; गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी, विकास कार्यों को मिलेगी गति

चंडीगढ़

चंडीगढ़ के लिए एक बड़ी राहत और उपलब्धि के रूप में भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नगर निगम को 125 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान स्वीकृत किया है। यह राशि अनुदान संख्या 53 चंडीगढ़ के अंतर्गत 27 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार मंजूर की गई। इस अनुदान से शहर में बुनियादी नागरिक सेवाओं और विकास कार्यों को गति मिलेग, जो वित्तीय कमी के कारण लंबे समय से प्रभावित थे। इस राशि के उपयोग से नगर निगम स्वच्छता, जलापूर्तिए कचरा प्रबंधन और सडक़ प्रकाश जैसी आवश्यक सेवाओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कर सकेगा। साथ ही वी4, वी5 और वी6 सडक़ों की रिकॉरपेटिंग और रखरखाव जैसे कई अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स को भी पुन: आरंभ किया जाएगा।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

वित्तीय अभाव के चलते जिन विकास कार्यों की गति थम गई थी, वे अब तेज़ी से आगे बढ़ पाएंगे। इस उपलब्धि पर मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि यह निर्णय चंडीगढ़ के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत है। उन्होंने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा के साथ-साथ मुख्य सचिव, गृह सचिव, वित्त सचिव, नगर निगम आयुक्त और प्रशासन के सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। यह मंजूरी इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि केंद्र सरकार और भाजपा.शासित नगर निगम के समन्वित प्रयासों से चंडीगढ़ को ठोस परिणाम मिल रहे हैं। साथ ही यह कदम केंद्र सरकार की शहर के विकास और नागरिक कल्याण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। चंडीगढ़ के लिए एक बड़ी राहत और उपलब्धि के रूप में भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नगर निगम को 125 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान स्वीकृत किया है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button