देश विदेश

ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर करवाना चाहते हैं चीन

पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के लिए चीन और पाकिस्तान ने मंगलवार को पांच-सूत्रीय शांति प्रस्ताव पेश किया। इसमें होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग की मांग भी शामिल है।

यह शांति प्रस्ताव चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने, चीन पहुंचे पाकिस्तानी उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ ईरान की स्थिति पर बातचीत करने के बाद पेश किया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस प्रस्ताव में लड़ाई को तुरंत खत्म करना, जितनी जल्दी हो सके शांति वार्ता शुरू करना, असैन्य लक्ष्यों व नौवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संयुक्त राष्ट्र चार्टर की सर्वोच्चता की रक्षा करना शामिल है।

डार यहां वांग को तुर्किये, मिस्त्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों के साथ अपनी हालिया बातचीत के बारे में जानकारी देने आए थे। इस बातचीत का उद्देश्य अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत को बढ़ावा देना था।

इससे पहले चीन ने बताया कि तेल की आपूर्ति ले आ रहे उसके तीन जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर गए हैं। इस काम में मदद और तालमेल के लिए उसने संबंधित पक्षों का धन्यवाद दिया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद वर्षों से ईरानी तेल के बड़ा आयातक रहे चीन ने पहली बार अपने जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने का जिक्र किया है। यह बात उन रिपोर्टों के बीच सामने आई है कि ईरान अपने घनिष्ठ रणनीतिक संबंधों को देखते हुए चीनी जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे रहा है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button