हरियाणा

जींद को 253 करोड़ की सौगात, CM ने किए विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास, विपक्षी दलों पर साधा निशाना

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्षी दलों का एक ही एजेंडा है, वोट लो और शोषण करो। इस क्षेत्र के लोगों के साथ उन्होंने हमेशा झूठे वायदे किए और विकास की बजाय यहां पिछड़ेपन को रखा। मुख्यमंत्री रविवार को जींद में आयोजित धन्यवाद व विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली के संयोजक हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण कुमार मिड्ढा ने जींद पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 253 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया। रैली में उपस्थित भारी भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जींद की यह भूमि परिश्रम और प्रगति का संगम है। यह हरियाणा की वह धडक़न हैए जहां जब किसान का पसीना मिट्टी में मिलता है, तो देश के अन्न भंडार भर जाते हैं। मैं इस वीर भूमि पर आयोजित इस धन्यवाद व विकास रैली में आए सभी बुजुर्गों, माताओं बहनों और युवा साथियों का हार्दिक वंदन करता हूं। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जींद को लंबे समय से नजर अंदाज किया गया।

झूठे वादे करके आपके वोटों की फसल तो दो-दो, तीन-तीन पीढिय़ों तक काटी गई, लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया। परिवारवाद की दलदल में फंसे लोग आपके बच्चों के भविष्य को लेकर संजीदा नहीं रहे। उन्होंने सिर्फ अपने बच्चों का भविष्य ही सुरक्षित किया है, लेकिन हमने इस क्षेत्र का हक सूद समेत लौटाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने हमें लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया हैए वह हमारे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। यह जनादेश हमें यह याद दिलाता है कि हमें और अधिक समर्पण के साथ काम करना है और हर उस वादे को पूरा करना है, जो हमने आपसे किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प.पत्र के 217 में से 60 वादों को डेढ साल में ही पूरा कर दिखाया है। यही नहींए 157 वादों पर काम प्रगति पर है। विधानसभा के चुनाव प्रचार का श्रीगणेश भी उन्होंने जींद की भूमि से ही किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में 10 नए आईएमटी स्थापित कर रही हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button