मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रही है। मौजूदा सरकार ने लोगों को प्राथमिकता के आधार पर अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं और अच्छी शिक्षा व्यवस्था देने के लिए खास कोशिशें की हैं। सरकार की कोशिशों की वजह से आज सरकारी स्कूलों की कायापलट हो गई है और पंजाब में शिक्षा क्रांति की वजह से 79263 स्टूडेंट्स ने प्राइवेट स्कूल छोडक़र सरकारी स्कूलों में एडमिशन लिया है। ये शब्द कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने सरकारी हाई स्कूल बारठ साहिब में जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी एलिमेंट्री कमलदीप कौर और डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री डीजी सिंह की लीडरशिप में पंजाब शिक्षा क्रांति पेरेंट्स वर्कशॉप-2 के दौरान एग्जाम की तैयारी, साझा जिम्मेदारी पर आयोजित फंक्शन को संबोधित करते हुए कहे।
इस मौके पर दूसरों के अलावा सर्व श्रीसाहिब सिंह सभा जिला परिषद सदस्य, रवि सरपंच, सरपंच बलदेव बारठ साहिब, राजीव कुमार सरपंच बावयान लहरी, सुनीता देवी ब्लॉक समिति सदस्य, प्रमोद, दीपक कुमार सरपंच खोबा, एडवोकेट रमेश और आम आदमी पार्टी के दूसरे पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। प्राइवेट स्कूलों को मात देने वाले सरकारी स्कूल तैयार किए जा रहे हैं कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि पंजाब में ऐसे सरकारी स्कूल तैयार किए जा रहे हैं जहां पूरा स्टाफ होगा। अलग-अलग एक्टिविटी स्पोट्र्स के लिए कोच होंगे। प्रिंसीपल विदेश से ट्रेनिंग ला रहे हैं बिजनेस क्लास लगाई जा रही हैं नई भर्तियां की जा रही हैं यानी ऐसे सरकारी स्कूल तैयार किए जा रहे हैं जो प्राइवेट स्कूलों को मात दे सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पंजाब के लोगों को हाई क्वालिटी एजुकेशन देने का वादा किया था जिसके लिए पंजाब सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714