आज की ख़बरचंडीगढ़

डड्डूमाजरा कालोनी में कांग्रेस ने की नारेबाजी, चंडीगढ़ नगर निगम पर जड़ा लापरवाही का आरोप

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज डड्डू माजरा कॉलोनी में भाजपा शासित नगर निगम की घोर लापरवाही और लगातार बिगड़ते नागरिक ढांचे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कॉलोनी के निवासी सालों से टूटी-फूटे गड्ढों से भरे सडक़ों की मार झेल रहे हैं। इनकी समय पर कारपेटिंग नहीं हुई है। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं और लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सैकड़ों कॉलोनी निवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता तख्तियां, झंडे और बैनर लेकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्च में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया और कहा कि भाजपा ने नगर निगम को कुप्रबंधन और वित्तीय अव्यवस्था का गढ़ बना दिया है।

उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस शासनकाल में नगर निगम के पास 500 करोड़ रुपए से अधिक की फिक्स्ड डिपॉजि़ट राशि थी। इससे स्थिरता और विकास कार्यों के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध रहते थे, लेकिन आज भाजपा के नियंत्रण में निगम वित्तीय संकट से जूझ रहा है और बुनियादी नागरिक सुविधाएं तक पूरा करने में असमर्थ है। लक्की ने कहा कि पिछले 10 में से 9 महापौर भाजपा के रहे हैं और उनके गलत फैसलों, गलत प्राथमिकताओं और वित्तीय गड़बडिय़ों ने नगर निगम को तबाही की कगार पर पहुंचा दिया है। उन्होंने सवाल किया दृ श्जब कांग्रेस के समय नगर निगम आर्थिक रूप से मजबूत था तो आज भाजपा की सरकार में यह कर्ज और देनदारियों में क्यों डूबा हुआ है। उनकी नाकाम गवर्नेंस ने निगम की कार्यप्रणाली को पूरी तरह चौपट कर दिया है और चंडीगढ़ को इस संकट में धकेल दिया है। उन्होंने भाजपा द्वारा हाल ही में मिले 125 करोड़ रुपए के आवंटन पर श्रेय लेने की कोशिश की भी निंदा की। लक्की ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भी इस प्रकार के अतिरिक्त अनुदान मिलते थे, लेकिन कांग्रेस ने इसे कभी प्रचार का हथियार नहीं बनाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पैसा सिर्फ विकास कार्यों पर खर्च होना चाहिए, न कि बकाया देनदारियों को चुकाने में।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button