पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने बंगाल के लिए पांच गारंटी दी हैं। इन गारंटियों में दुर्गा सम्मान, कृषक सम्मान, विधान स्वास्थ्य सुरक्षा, युवा सम्मान और शिक्षा आलोक शामिल हैं। पार्टी ने कहा है कि हर गारंटी के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया जाएगा, जो इसको लागू करेगा। पार्टी ने आर्थिक विकास के लिए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनवाने का भी वादा किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और बंगाल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कोलकाता में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।
कांग्रेस पार्टी की पांच गारंटियों में दुर्गा सम्मान में हर महिला को प्रति माह 2000 रुपए, पीजी तक की पढ़ाई मुफ्त. सरकारी गाडिय़ों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। वहीं कृषक सम्मान में सीमांत और भूमिहीन किसानों को प्रति वर्ष 15,000 रुपए और 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। विधान स्वास्थ्य सुरक्षा में प्रत्येक परिवार को विधान हैल्थ कार्ड दिया जाएगा। इसके तहत 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा होगा। इस कार्ड के जरिए सरकार कैंसर का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करेगी। युवा सम्मान में एक साल के भीतर सभी सरकारी पदों को भरा जाएगा। युवाओं को इंटर्नशिप के मौके की गारंटी कांग्रेस ने दी है। शिक्षा आलोक में स्नातक यानी ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। एआई आधारित स्किल डिवेलपमेंट सेंटर बनाए जाएंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714