कोर्ट में दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, नेपाल के जेन-ज़ी आंदोलन से प्रेरित था यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

नई दिल्ली
पटियाला हाउस कोर्ट ने भारत मंडपम में आयोजित इंडिया- एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान अर्धनग्न होकर सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं की जमानत नामंजूर कर दी और उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। सुनवाई के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा दावा किया। पुलिस ने अदालत को बताया कि यह प्रदर्शन नेपाल में हुई हिंसक जेन-ज़ी आंदोलन से प्रेरित था, जिसने वहां की सरकार को गिरा दिया था। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन के पीछे एक बड़ी साजिश थी। अदालत में पुलिस ने कहा कि आरोपियों को आपस में और डिजिटल सबूतों के साथ आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना जरूरी है। साथ ही यह भी जांच की जानी चाहिए कि प्रदर्शन के लिए फंडिंग कहां से हुई और टी-शर्ट छपवाने का खर्च किसने उठाया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इन टी-शर्ट्स पर ‘पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड’, ‘इंडिया-अमरीका ट्रेड डील’ और ‘एप्स्टीन फाइल्स’ जैसे नारे लिखे थे, जिन पर प्रधानमंत्री मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें भी थीं। ऐसा कहते हुए पुलिस ने कोर्ट से चारों आरोपियों की पुलिस कस्टडी की मांग की। कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस हिरासत दे दी। वहीं वहीं इस घटना के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी राजनीतिक जंग छिड़ गई है। कांग्रेस के एआई समिट में हंगामा करने के विरोध में भाजपा ने दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन किया।