चंडीगढ़/मलोट, 24 मार्च:
मलोट विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के प्रयासों से मलोट शहर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि अमरूत 2 योजना के तहत ₹16.25 करोड़ की लागत से मलोट शहर के लिए वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट की आज शुरुआत की गई है, जिससे लगभग एक लाख की आबादी को सीधे लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत सरहिंद फीडर पर नई पंपिंग मशीनरी स्थापित की जाएगी तथा लीकेज के कारण खराब हो चुकी 8300 मीटर पुरानी पाइपलाइन को बदलकर नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही शहर के हर कोने तक पानी पहुंचाने के लिए लगभग 20 किलोमीटर नई पाइपलाइन भी डाली जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के अंतर्गत लगभग 3000 घरों को नए हाउस कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे, जिससे लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे मलोट के निवासियों को पानी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।