आज की ख़बरदेश विदेश

उड़ान भरते ही इंडिगो विमान में आ गई गड़बड़, करनी पड़ी एमर्जेंसी लैंडिंग

राजधानी दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6271 को बुधवार को तकनीकी गड़बड़ी के चलते आपातस्थिति में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। एयरलाइंस के प्रवक्ता की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आज दिल्ली से गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरते समय उड़ान संख्या 6ई 6271 में तकनीकी खराबी का पता चला।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उचित प्रक्रियाओं के बाद विमान को डायवर्ट कर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। प्रवक्ता ने कहा हालांकि विमान का संचालन फिर से शुरू करने से पहले आवश्यक जांच और मेंटिनेंस किया जाएगा। यात्रा पूरी करने के लिए वैकल्पित विमान की व्यवस्था की गयी है, जो यात्रियों को लेकर शीघ्र ही रवाना होगा। इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण हमारे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। इंडिगो में, यात्रियों, चालक और विमान की सुरक्षा सर्वोपरि है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button