नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि महिला सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन सोमवार से शुरू होगा। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में दो योजनाओं का ऐलान किया है। इनमें से एक महिला सम्मान योजना है और दूसरी संजीवनी योजना है। महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपए सरकार की ओर से हर महीने दिए जाएंगे। वहीं संजीवनी योजना में 60 से अधिक उम्र के बुजुर्गों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि इन योजना के लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और अब उन्होंने ऐलान कर दिया है कि योजना के लिए 23 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।
अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी समेत सरकार के कई मंत्री और बड़े नेता दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सड़कों पर उतरेंगे और खुद घर घर जाकर लोगों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि किसी भी योजना के लिए महिलाओं या बुजुर्गों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं है, बल्कि आम आदमी पार्टी की टीम दिल्ली के हर इलाके में घर-घर जाएगी और महिलाओं और बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करेगी। केजरीवाल ने कहा कि महिलाएं और घर के बुजुर्ग रजिस्ट्रेशन अभियान के दौरान अपना वोटर कार्ड साथ रखें।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714