चंडीगढ़
पंजाब के कर विभाग द्वारा स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिटों एसआईपीयूज़ के सभी विंगों के माध्यम से एक विशेष राज्य स्तरीय प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जीएसटी के सख्त अनुपालन और सरकारी राजस्व की सुरक्षा के प्रति विभाग की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पूरे राज्य में व्यापक जांच के दौरान 141 वाहनों को जब्त किया गया है। इनमें से अधिकांश वाहन लोहे और स्टील व्यापार के प्रमुख केंद्र मंडी गोबिंदगढ़ और लुधियाना में रोके गए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अधिकांश वाहनों में लोहे और स्टील का सामान ढोया जा रहा थाए जिन पर बिना चालान के ढुलाई, जीएसटी नियमों का दुरुपयोग और गलत ई-वे बिलों के माध्यम से कर चोरी का संदेह है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह अभियान जनवरी 2026 में शुरू की गई प्रवर्तन मुहिम पर आधारित हैए जिसके तहत विश्वसनीय गुप्त जानकारी के आधार पर उच्च जोखिम वाले लोहे और स्टील क्षेत्र को निशाना बनाया गया है
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने बताया कि चालान के बिना माल की ढुलाईए जाली फर्मेंए जाली बिलिंग और ई-वे बिलों में हेराफेरी के माध्यम से बड़े पैमाने पर कर चोरी का खुलासा हुआ है। इसलिए एसआईपीयूज़ को लोहे के स्क्रैप, तैयार लोहे और स्टील के सामान तथा अन्य उच्च जोखिम वाली वस्तुओं के संबंध में नियमों के पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि 28 जनवरी तक 187 अन्य मामले जांच के अधीन हैं और आगे और बरामदगी होने की उम्मीद है। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि विभाग का सक्रिय और गुप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करने वाला दृष्टिकोण जीएसटी नियमों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करता है।
प्रशासन की मुस्तैदी से 793 गाडिय़ां जब्त
आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि जनवरी में किए गए निरंतर प्रयासों के कारण पूरे राज्य में 793 वाहनों को जब्त किया गया है। इनमें से 538 वाहनों में लोहे का स्क्रैप और तैयार लोहा, स्टील का सामान था। जबकि बाकी में अन्य सामग्री का परिवहन हो रहा था। इन कार्रवाइयों से 667 मामलों में 14.84 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया है।