ज़ीरकपुर
बलटाना फर्नीचर मार्केट में एक टिन के गोदाम में आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह जब लोग फर्नीचर मार्केट में शोरूम खोल रहे थे। इसी बीच शौकत अली नाम के एक व्यक्ति के टिन की चादरों से बने गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में सोफे और दूसरे फर्नीचर में इस्तेमाल होने वाले फोम की वजह से कुछ ही मिनटों में आग लग गई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बिजली की चिंगारी गिरते ही फोम और दूसरे सामान में आग लग गई। गोदाम के मालिक ने बताया कि आग में उनका लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। फायर ऑफिसर राजीव शर्मा ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10:30 बजे आग लगने की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत दो गाडिय़ां मौके पर भेजीं, जिन्होंने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
अवैध कंस्ट्रक्शन का आरोप
फर्नीचर मार्केट में काफी अवैध कंस्ट्रक्शन है। यहां लोग बिना किसी परमिशन के टिन शीट के अवैध गोदाम बना रखे हैं। किसी के पास आग से निपटने का कोई इंतज़ाम नहीं है। इससे पहले भी फर्नीचर मार्केट में कई बार आग लग चुकी है, जहां आग पर काबू पाने का कोई इंतज़ाम नहीं था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
अफीम के साथ एक धरा
कैथल। सीआईए-1 पुलिस ने थाना चीका क्षेत्र में 509 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलजीत कुमार निवासी डेरा भाग सिंह, चीका के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि एसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। इस दौरान बस अड्डा हरिगढ़ किंगन के पास गुप्त सूचना मिली। सूचना के अनुसार आरोपी हांसी-बुटाना नहर पुल के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा था। टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी बनाकर मौके पर दबिश दी। पुलिस ने पि_ू बैग लिए खड़े आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से अफीम पकड़ी।