पंजाब

रिश्वत लेते धरा फायर सब ऑफिसर, विजिलेंस टीम की कार्रवाई, एनओसी देने के लिए मांगे थे 1.50 लाख

मोहाली

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने मोहाली के डेराबस्सी में तैनात फायर सब ऑफिसर जसवंत सिंह को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वह अभी मोहाली का एडिशनल चार्ज संभाल रहा था। उसके खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो फेज-1 पुलिस स्टेशन मोहाली में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। जीरकपुर के रहने वाले गगनदीप सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उसकी फर्म जी-जी फायर टेक सर्विस, राजपुरा में फायर सेफ्टी इक्विपमेंट लगाती है। उसकी फर्म ने मोहाली में स्टेट व्हीकल एजेंसी एक महिंद्रा एजेंसी में फायर सेफ्टी इक्विपमेंट लगाए थे और एक एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया था।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

एजेंसी को फायर डिपार्टमेंट से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना था। जसवंत सिंह ने एजेंसी के एक कर्मचारी विशाल पाठक को फोन किया और एनओसी जारी करने के लिए 1.5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। रिश्वत न देने पर एनओसी जारी करने में रुकावट डालने की भी धमकी दी गई। शिकायत करने वाले ने बताया कि उसने पहले ही 50000 रुपए दे दिए थे और बाकी 100000 रुपए बाद में देने का वादा किया गया था। रिश्वत की यह बातचीत रिकॉर्ड भी कर ली गई। शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी जसवंत सिंह को 100000 रुपए की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button