पंजाब

गुरदासपुर में सरपंच के भाई पर फायरिंग, बाजू और कमर में लगी गोली

पठानकोट

गुरदासपुर में बुधवार को सरपंच के भाई पर फायरिंग की गई, जिसमें उन्हें बाजु और कमर में गोली लगी लगी है। इसके बाद उन्हें फतेहगढ़ चूडिय़ां अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें अमृतसर रैफर किया गया। इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर जोरा ने ली है। यह घटना बुधवार को डेरा बाबा नानक के गांव शाहपुर में हुई। सरपंच नवदीप सिंह ने बताया कि सुखराज सिंह उर्फ काका पड्डा किसी निजी काम से अपने गांव पड्डा से नजदीकी गांव शाहपुर जाजन गए थे। वहां पहले से ही चार युवक मुंह ढके हुए इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सुखराज उनके पास पहुंचा, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बाजु और कमर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उन्हें तुरंत फतेहगढ़ चूडिय़ां के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें श्री गुरु नानक अस्पताल अमृतसर रैफर कर दिया। सुखराज सिंह ने बताया कि पीछे से आकर उन पर हमला किया गया। उन पर छह से सात फायर किए गए। दो गोलियां उन्हें लगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

आरोपी दो बाइकों पर आए थे। घटना की सूचना मिलते ही बटाला के एसएसपी डा. महताब सिंह गांव शाहपुर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले का जायजा लिया और बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच डेरा बाबा नानक के गैंगस्टर जोरा और उसके बड़े भाई मिंटू जोरब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस घटना की जिम्मेदारी ली है। डेरा बाबा नानक के जोरा और उसके बड़े भाई मिंटू जोरब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल लिखा कि जो भी हमारे भाइयों का नुकसान करेगा, उसका यही हाल होगा। यह भी हमारे भाइयों का नुकसान करना चाहता था। ‘दिव्य हिमाचल’ इस पोस्ट की जिम्मेदारी नहीं लेता है ।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button