भारत

Bhopal: नामी ज्वेलर्स को ठगने वाला जालसाज राजस्थान से गिरफ्तार, पूर्व मंत्री, IAS-IPS बन लोगों से करता था ठगी

मध्यप्रदेश की स्टेट साइबर सेल ने भोपाल के ज्वेलर को आयकर अधिकारी बनकर छापे डालने की धमकी देकर पांच लाख 20 हजार रुपये ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ठगी मार्च महीने में हुई थी। फरियादी ने चार दिन पहले ही स्टेट साइबर सेल में मामला दर्ज कराया था।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

प्रकरण दर्ज होने के चौथे दिन ही स्टेट साइबर सेल ने आरोपी को राजस्थान के पाली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इतना शातिर है कि उसके खिलाफ राजस्थान व अन्य राज्यों में ठगी व जालसाजी के 62 प्रकरण दर्ज हैं। वह पूर्व मंत्रियों, आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के नाम पर ठगी करता है। वह पूर्व कलेक्टर के नाम पर भी ठगी कर चुका है। आरोपी ने भोपाल के ज्वेलर को आयकर अधिकारी बनकर ठगा है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

राजस्थान के पाली से गिरफ्तार
एडीजी साइबर सेल योगेश देशमुख के अनुसार भोपाल के एक प्रतिष्ठित ज्वेलर को शातिर ठग ने आयकर अधिकारी बनकर 9 मार्च से 19 मार्च के बीच छापा डालने की धमकी देकर पांच लाख 20 हजार रुपये अपने खाते में डलवाए थे। फरियादी ने 14 अप्रैल को एफआईआर कराई। इसके बाद साइबर पुलिस ने राजस्थान के पाली से सुरेश कुमार पुत्र भंवरलाल (40) को गिरफ्तार किया है।

वारदात को ऐसे देता था अंजाम
आरोपी पहले आयकर अधिकारियों के वीआईपी मोबाइल नंबर की सीरीज से मिलते-जुलते मोबाइल नंबर की सिम लेता था। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए पूर्व की आयकर विभाग द्वारा मारे गए छापों की जानकारी और की गई कार्रवाई का विवरण खंगालता था। इसके बाद वह पूर्व मंत्री- आईएएस-आईपीएस अधिकारी बनकर संबंधित व्यक्ति को फोन करता था। सोशल मीडिया और ऑफिशियल वेबसाइट से कार्रवाई की जानकारी जुटाने के बाद, जिससे ठगी करनी होती थी उसकी रेकी करता था।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

अधिकारी बनकर ले लेता था नंबर
जिससे ठगी करना है उसकी रेकी करने के बाद संबंधित क्षेत्र का वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बनकर आयकर अधिकारी के पीए को लैंडलाइन पर फोन लगाता और गुप्त सूचना देने का झांसा देकर आयकर अधिकारी का फोन नंबर प्राप्त कर लेता था। इसके बाद जिसको टारगेट करता उसको फोन लगाकर आयकर अधिकारी बनकर बात करता और सोशल इंजीनियरिंग से जुटाई जानकारी बताकर छापे की कार्रवाई की धमकी देकर ठगी कर लेता था।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button