मनोरंजन

Dhurandhar 2 के आगे 4 दिन भी नहीं टिक पाई ‘गदर 2’

सुपरस्टार रणवीर सिंह की लेटेस्ट स्पाई थ्रिलर धुरंधर द रिवेंज के बारे में इस वक्त खूब चर्चा हो रही है। कमाई के मामले में धुरंधर 2 देश और विदेश में धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। जिसकी बदौलत शुरुआत दिनों में ही इस मूवी ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

अब इस कड़ी में नया नाम सनी देओल स्टारर ब्लॉकबस्टर गदर 2 का शामिल हो रहा है, जो धुरंधर द रिवेंज का नया शिकार बन है। धुरंधर 2 ने 3 साल पहले आई इस मूवी को वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पछाड़ दिया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

गदर 2 पर भारी पड़ी धुरंधर 2
धुरंधर के सीक्वल के तौर पर निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज ने फैंस का दिल जीत लिया है। यही कारण है कि सिनेमाघरों में इस मूवी को देखने के लिए दर्शक भारी तादाद में पहुंच रहे हैं और मूवी की कमाई धुआंधार तरीके से हो रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के चार दिन के भीतर धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 759.91 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर डाला है।

इसके साथ ही रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज ने अभिनेता सनी देओल की गदर पार्ट 2 को पीछे छोड़ दिया है, जिसका लाइफटाइम ग्लोबली कलेक्शन 691.08 करोड़ था। इस तरह से धुरंधर 2 ने अपनी शानदार कमर्शियल परफॉर्मेंस के दम पर गदर 2 को धूल चटा दी है।

धुरंधर द रिवेंज- 759.91

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

गदर 2- 691.08 करोड़

सुल्तान- 614.49 करोड़

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

सिर्फ गदर 2 ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 600 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली सुपरस्टार सलमान खान की सुल्तान को भी धुरंधर द रिवेंज ने मात दी है। बता दें कि साल 2016 में रिलीज होने वाली सुल्तान का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 614.49 करोड़ रहा था। इस तरह से फिलहाल धुरंधर 2 कामयाबी के रथ पर सवार नजर आ रही है।

धुरंधर 2 रचेगी इतिहास
जिस तरह से फिलहाल घरेलू और ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर द रिवेंज की कमाई का प्रदर्शन चल रहा है। उससे ये आसार साफ नजर आ रहे हैं कि ये मूवी हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन सकती है। जिसमें मूवी की नेट इंडियन और ग्लोबली कमाई शामिल होगी।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button