मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजिन को जहन में रखकर ही हरियाणा प्रदेश को जल्द विकसित राज्य बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को पिहोवा अनाजमंडी में भाजपा नेता एवं रैली के संयोजक जय भगवान शर्मा डीडी द्वारा आयोजित धन्यवाद रैली में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक करोड़ 28 लाख की लागत से निर्मित प्राची सरस्वती डिस्ट्रीब्यूट्री पुल का उद्घाटन, 2 करोड़ 47 लाख की लागत से ट्यूकर माइनर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, 19 करोड़ 76 लाख की लागत से निर्मित 50 बैड के सरकारी अस्पताल का उद्घाटन, 5 करोड़ 11 लाख की लागत से निर्मित किसान सेवा सदन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने पिहोवा के लोगों को 28 करोड़ 62 लाख की लागत से चार परियोजनाओं की सौगात दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता भाजपा सरकार के कार्यकाल के 10 सालों का हिसाब मांगते थेए लेकिन जब उन्होंने विपक्ष के नेता के साथ सवाल किए तब विपक्ष का कोई भी नेता उनके सवालों का जवाब नहीं दे पाया। प्रदेश की जनता विधानसभा नतीजों में कांग्रेस के साथ.साथ सभी विपक्षी दलों को करारा जवाब देने का काम किया है। उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश के साथ.साथ पिहोवा हल्का में शिक्षाए स्वास्थ्य के साथ.साथ सभी क्षेत्रों में तीन गुणा गति से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल, भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, शाहबाद प्रत्याशी सुभाष कलसाना, जिलाध्यक्ष सुशील राणा, प्रदेश भाजपा की महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, जिला परिषद चेयरमैन कंवलजीत कौर, पिहोवा नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, भाजपा प्रदेश सचिव राहुल राणा, प्रदीप सैनी, मदन पोपली आदि उपस्थित रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714