सोना 9545, चांदी 40638 रुपए सस्ती

कई दिनों की तेजी के बाद मुनाफा वसूली के चलते शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। सर्राफा बाजार में चांदी 40,638 रुपए और सोना 9,545 रुपए सस्ता हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत 3,39,350 रुपए प्रति किलो पर आ गई है, वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,65,795 रुपए पर आ गया है। उधर, प्रॉफिट बुकिंग के कारण एमसीएक्स पर चांदी 67 हजार रुपए गिर गई और एक किलो चांदी का भाव 3.32 लाख रुपए पर आ गया।
एमसीएक्स पर सोने में भी आज 15 हजार रुपए की गिरावट देखी गई और 10 ग्राम सोना 1.54 लाख रुपए पर आ गया। बता दें कि एमसीएक्स एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां सोने-चांदी की ट्रेडिंग होती है। शेयर बाजार की तरह हर सेकंड बोलियां लगती हैं, जिससे दाम लगातार ऊपर-नीचे होते हैं। उधर, सर्राफा वह जगह है, जहां आप फिजिकल सोना-चांदी खरीदते हैं। फिजिकल गोल्ड को लाने, ले जाने और स्टोर करने का खर्च इसमें जुड़ा होता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714