इजरायली हमले में हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम की मौत, बेरूत में IDF की एयरस्ट्राइक, भतीजा भी मारा गया

लेबनान की राजधानी बेरूत में बुधवार रात किए गए इजरायल के भीषण हवाई हमलों में हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम की मौत हो गई। इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने आधिकारिक तौर पर गुरुवार को यह घोषणा की। इस ऑपरेशन में इजरायल को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सेना के अनुसार, इस हमले में कासिम का निजी सचिव और उसका सगा भतीजा अली यूसुफ खर्शी भी मारा गया है। इजरायली सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा कि आईडीएफ ने बेरूत में आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के उप महासचिव नईम कासिम को खत्म कर दिया है। पिछले कल दक्षिण लेबनान में आतंकी बुनियादी ढांचों की एक श्रृंखला पर हमले किए गए थे।
इस पोस्ट के जरिए इजरायल ने साफ संदेश दिया है कि वह हिजबुल्लाह के कमांड स्ट्रक्चर को जड़ से खत्म कर रहा है। आईडीएफ ने अपने बयान में बताया कि हमले के दौरान नईम कासिम का निजी सचिव अली यूसुफ खर्शी भी वहीं मौजूद था। खर्शी न केवल सचिव था, बल्कि वह कासिम का करीबी रिश्तेदार (भतीजा) भी था। इजरायल का दावा है कि इस हमले ने हिजबुल्लाह के आंतरिक प्रशासन और संचार व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714